सड़क हादसों पर सख्त हुए नितिन गडकरी: खराब DPR बनाने वालों पर गिरेगी गाज, ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

Road safety: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गलत DPR बनाने वाले सलाहकारों को हादसों का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने घटिया निर्माण पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, परफॉर्मेंस ऑडिट और रेटिंग सिस्टम लागू करने की चेतावनी दी।

Road safety : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने देश में होने वाले सड़क हादसों और उनमें जाने वाली जान-माल की हानि पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसे के लिए वे सलाहकार सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं जो गलत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों को कड़ी कार्रवाई और 'ब्लैकलिस्ट' (काली सूची में डालने) की चेतावनी दी है। मंत्री का यह कड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब उनका मंत्रालय 2 लाख से 2.5 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई बड़ी सुरंग परियोजनाओं के लिए निविदाएं (टेंडर) तैयार कर रहा है।

Road safety, Nitin Gadkari, Road accidents, DPR,Detailed Project Report, Road contractors, Blacklisting, Performance audit

DPR में गड़बड़ी तो खैर नहीं: नितिन गडकरी ने चेताया, घटिया निर्माण पर लगेगा परफॉर्मेंस ऑडिट और ब्लैकलिस्ट का ताला! (तस्वीर-X/istock)

गूगल की मदद से बन रही खराब DPR, हादसों में जा रही लाखों जानें

नई दिल्ली में आयोजित उद्योग मंडल फिक्की (FICCI) के 'टनल्स एंड ब्रिजेस कॉन्फ्रेंस 2026' के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डीपीआर तैयार करने वाली कंपनियों और सलाहकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई सलाहकार जमीनी हकीकत जाने बिना सिर्फ गूगल की मदद से अपने दस्तावेज और रिपोर्ट तैयार कर लेते हैं। इस तरह की लापरवाही से सड़कें और नेशनल हाईवे तकनीकी रूप से असुरक्षित बन जाते हैं, जिसके कारण भारी जान-माल का नुकसान होता है।

End of Feed