Rituraj Gaikwad Jawa 42 Bobber: भारतीय क्रिकेट जगत में मशहूर हो चुके ऋतुरात गायकवाड़ ने अपने लिए जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल खरीदी है जो बहुत तगड़े लुक में आती है. इन्होंने मूनस्टोन व्हाइट रंग की मोटरसाइकिल खरीदी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.07 लाख रुपये है. सिंगल सीटर जावा 42 बॉबर दिखने में पेराक जैसी ही है और फिलहाल के लिए ये भारतीय मार्केट की सबसे सस्ती फैक्ट्री फिटेड बॉडल मोटरसाइकिल बनी हुई है. ऋतुराज द्वारा इस नई मोटरसाइकिल की डिलीवरी लेने का फोटो सोशल मीडिया पर डीलरशिप द्वारा पोस्ट किया गया है.
फिलहाल के लिए ये भारतीय मार्केट की सबसे सस्ती फैक्ट्री फिटेड बॉडल मोटरसाइकिल बनी हुई है.
कितना दमदार है इंजन
जावा मोटरसाइकिल ने नई 42 बॉबर को स्टैंडर्ड जावा 42 पर तैयार किया है और रोड्सटर से अलग बॉबर लुक देने के लिए मोटरसाइकिल में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं. यहां राइडिंग अर्गोनॉमिक्स बड़ी मात्रा में बदल गए हैं जिसके साथ जानदार लुक वाली सिंगल सीट आती है. ऋतुराज गायकवाड़ हाल में मीडिया की खबरों में 7 छक्के मारने की वजह से आए थे, पूरी इनिंग में नहीं.. बल्कि एक ओर में. जी हां, ऋतुराज ने महाराष्ट्र की विजय हजारे ट्रोफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 1 ओवर की 7 गेंदों पर 7 छक्के मारे थे.
दिखने में धाकड़ है बाइक
कम से कम बॉडीवर्क और चपटे टायर्स इसका बॉबर लुक और निखारते हैं, फटपैग्स अगले हिस्से में लगे हैं, वहीं बाइक को नया हैंडलबार भी मिला है. स्टैंडर्ड 42 के मुकाबले बॉबर 42 का इंजन भी दमदार है जो 30.2 बीएचपी ताकत और 32.74 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाइक को डुअल-चैनल एबीएस से लैस किया गया है. ये शानदार लुक वाली मोटरसाइकिल है जो सड़क पर लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचती है.
