67 हजार से भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखता है धांसू, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं लगता

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 17, 2022, 04:33 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Revamp Moto ने भारतीय मार्केट में बिल्कुल नया Electric Two-Wheeler लॉन्च किया है जिसका नाम Buddie 25 है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 66,999 रुपये है और ऑनलाइन 999 रुपये के साथ बुकिंग शुरू हो गई है.

KEY HIGHLIGHTS
  • Revamp Moto का नया Buddie 25
  • दिखने में धांसू है ये e-Scooter
  • शुरुआती कीमत 66,999 रुपये

Revamp Buddie 25 Electric Scooter: मार्केट में अब सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छे लुक और तगड़े फीचर्स के साथ बिकने शुरू हो गए हैं. इसी तरह का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Buddie 25 लॉन्च हुआ है जिसे Revamp Moto ने तैयार किया है. बडी 25 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 66,999 रुपये है कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 999 रुपये देकर इसे बुक किया जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल 2023 से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलने लगेगी. कंपनी ग्राहकों को इस Electric Scooter की आसान खरीद के लिए फायनेंस में कई विकल्प दे रही है, इनमें तत्काल लोन और नो कॉस्ट ईएमआई शामिल हैं.

Revamp Moto Buddie 25 Electric Scooter

आधिकारिक वेबसाइट से 999 रुपये देकर इसे बुक किया जा सकता है.

कितना दमदार है बडी 25

End of Feed