भारतीय बाजार में 7-सीटर एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए Renault अपनी नई 3-रो एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे 2027 की पहली छमाही में पेश कर सकती है। यह एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद Renault Bigster या Boreal पर आधारित होगी। इसे नई Renault Duster से बड़े और ज्यादा प्रैक्टिकल मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें दमदार डिजाइन के साथ ज्यादा केबिन स्पेस और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
जल्द आ रही Renault की नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी (Photo: Dacia Bigster Renault)
नई Duster वाले प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार
Renault की नई 7-सीटर SUV को Renault Global Modular Platform (RGMP) पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर नई Duster भी आधारित है। हालांकि, तीसरी रो के लिए जगह बनाने के लिए इसकी लंबाई और व्हीलबेस को बढ़ाया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें Renault की सिग्नेचर ग्रिल, Y-शेप LED DRL, मस्कुलर बंपर और V-शेप टेललैंप मिलेंगे। इसके अलावा, मोटी बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और स्किड प्लेट्स इसे रग्ड लुक देंगी। SUV में 17 और 18 इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिल सकता है।
दो इंजन विकल्प मिलेंगे
इस एसयूवी में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। इसका 1.8-लीटर हाइब्रिड सेटअप चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी के साथ आएगा। इसमें 20 bhp की मोटर स्टार्टर जनरेटर और 49 bhp की मोटर पहियों को पावर देने का काम करेगी। यह सेटअप 160 hp की संयुक्त पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें मल्टी-मोड क्लचलेस ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
वहीं, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 bhp की पावर और 270 Nm का टॉर्क देगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।
फीचर्स और सेफ्टी में भी होगी खास
केबिन में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट होगा। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 6-सीटर वेरिएंट में कैप्टन सीट्स मिलने की भी उम्मीद है। सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट और लेवल-2 ADAS दिया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
Renault की इस नई एसयूवी की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 14 लाख से 24 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Hyundai Alcazar और Tata Safari जैसी एसयूवी से होगा।
