Renault Car खरीदने का शानदार मौका! Kiger पर 1.37 लाख रुपये तक की होगी बचत

Renault June 2026 Discounts: एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप इस महीने ऑफर्स में नई Renault कार घर ला सकते हैं।

Renault June 2026 Discounts: अगर आप जून 2026 में नई Renault कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। कंपनी इस महीने अपने कई मॉडल पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है। Renault Kwid, Triber, Kiger और नेक्स्ट जेनरेशन Duster पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉर्पोरेट ऑफर्स और फाइनेंस स्कीम्स का फायदा मिल रहा है। खास बात यह है कि 1 जून से 15 जून के बीच बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को कंपनी के Discovery Days कैंपेन के तहत अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं।

Renault Car

Renault Car

Renault Kiger पर सबसे बड़ा फायदा

Renault Kiger पर सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। कंपनी इस एसयूवी पर कुल 1.37 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। Kiger के एंट्री-लेवल Authentic और Evolution वेरिएंट पर क्रमशः 44,000 रुपये और 49,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। इनमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, मुफ्त AMC पैकेज और चुनिंदा कॉर्पोरेट व ग्रामीण योजनाएं शामिल हैं। वहीं, Energy, Techno और Emotion MT/AMT वेरिएंट पर ग्राहकों को 98,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। Discovery Days कैंपेन के दौरान इन वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा फायदा Kiger के Turbo Emotion MT और CVT वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इन मॉडलों पर कुल 1.37 लाख रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉर्पोरेट इंसेंटिव, ग्रामीण योजनाएं और मुफ्त AMC पैकेज शामिल हैं।

End of Feed