रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान फिर से होगा शुरू, कारगर है प्रदूषण कम करने की पहल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 23, 2023, 07:50 PM IST

दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान फिर से शुरू होने वाला है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के सूत्रों की मानें तो 26 अक्टूबर से ये कैंपेन फिर शुरू होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान
  • 26 अक्टूबर से फिर शुरू होगा कैंपेन
  • प्रदूषण कम करने की कारगर पहल

Red Light On, Gaadi Off: दिल्ली सरकार वाहन प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य वाले एक अभियान को 26 अक्टूबर को फिर से शुरू करेगी, जिस पर उप राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने एक साल पहले इसके असर पर सवाल उठाते हुए रोक लगा दी थी। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के सूत्रों की मानें तो, इस साल ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के लिए उप राज्यपाल की मंजूरी जरूरी नहीं होगी क्योंकि प्रतिभागियों को इस बार कोई मानदेय नहीं मिलेगा।

Red Light On Gaadi Off Campaign For Delhi

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अभियान 26 अक्टूबर को शुरू होगा

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं को बताया कि अभियान 26 अक्टूबर को शुरू होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस समय ‘ऑड-इवन’ नंबर के आधार पर कार चलाने की योजना पर विचार नहीं किया जा रहा। ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान सबसे पहले 16 अक्टूबर, 2020 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य चालकों को यातायात सिग्नल पर हरी बत्ती जलने तक इंतजार करते समय अपनी गाड़ियों का इंजन बंद करने के लिए प्रोत्साहित करके वाहन प्रदूषण कम करना था।

End of Feed