Russian President Car: जर्मन कार निर्माता कंपनियों, मर्सिडीज बेंज, BMW और ऑडी को लग्जरी कारें बनाने के लिए ही जाना जाता है। इसके साथ ही इन जर्मन कार निर्माता कंपनियों को सबसे सुरक्षित कारें बनाने के लिए भी जाना जाता है। दुनिया भर के सबसे पावरफुल और जाने-माने नेता, बिजनेसमैन और एक्टर इन कंपनियों से अपने लिए सुरक्षित कारें बनवाते हैं। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बात ही अलग है। उन्होंने ऑरस सेनेट नाम की कार निर्माता कंपनी पर भरोसा जताया है। रूस के राष्ट्रपति की आधिकारिक कार अब सेंट पीटर्सबर्ग स्थित एक प्लांट में ही तैयार की जाएगी। इससे पहले यह प्लांट जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा का हुआ करता था।
यहां बनेगी पुतिन के लिए अल्ट्रा लग्जरी कार, जानिए क्या कुछ होगा खास
ऑरस सेनेट को नहीं पड़ा फर्क
रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद बहुत से ग्लोबल कार और बाइक ब्रांड रूस छोड़कर चले गए। जिसके बाद मार्केट में मौजूद खाली जगह को भरने की रूसी कंपनियों ने बहुत कोशिश भी की है। लेकिन ऑरस सेनेट के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी द्वारा बनाई गई कारों को रूस के केवल बहुत अमीर लोग ही खरीदते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो 2023 में कंपनी ने सिर्फ 40 कारें ही बेची थीं।
ऑरस सेनेट में क्या है खास?
रोल्स-रॉयस की तरह ही ऑरस सेनेट भी एक लग्जरी सैलून कार है। यह कार 5.6 मीटर लंबी होती है और इसका वजन 2700 किलो के आस पास होता है। जबकि अगर व्लादिमीर पुतिन के लिए बनाई जाने वाली कस्टम ऑरस सेनेट की बात करें तो यह 6.7 मीटर लंबी है। साथ ही इस कार में विशेष किस्म की प्लेट्स और गिलास भी लगा हुआ है और इसपर बम का असर भी नहीं होता। कर की अपनी ऑक्सीजन सप्लाई भी है और केबिन शाही लग्जरी से भरपूर है। कार में आपको TFT डिस्प्ले वाला ड्यूल इंस्ट्रूमेंट देखने को मिलता है। पीछे वाली सीट्स को भी एडजस्ट किया जा सकता है और कार में आगे के साथ-साथ पीछे की तरफ भी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन प्रदान की गई है। ऑरस सेनेट को 6.6 लीटर के V12 इंजन से ताकत मिलती है जो 850 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट कर सकता है।
