सिंगल चार्ज में अच्छी रेंज और जोरदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 12:41 AM IST

Pure EV ने भारत में ePluto 7G Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जो इस रेंज का टॉप मॉडल बनकर सामने आया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 94,999 रुपये है और सिंगल चार्ज में बेहतर रेंज के साथ अच्छे फीचर्स इसे मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईप्यूटो 7जी प्रो भारत में लॉन्च
  • 94,999 रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • सिंगल चार्ज में देगा तगड़ी रेंज

Pure EV ePluto 7G Pro: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप प्योर ईवी ने नया ईप्यूटो 7जी प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 94,999 रुपये है। ईप्यूटो 7जी प्रो इस ई-स्कूटर लाइनअप का टॉप मॉडल है जिसे कंपनी ने तीन रंगों - मैट ब्लैक, ग्रे और व्हाइट में पेश किया है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक देशभर की प्योर ईवी डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं, वहीं कंपनी इस महीने के अंत तक इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू करेगी।

Pure EV ePluto 7G Pro Electric Scooter

कंपनी इस महीने के अंत तक इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू करेगी

बैटरी और फीचर्स हैं जोरदार

प्योर ईवी ईप्यूटो 7जी प्रो को ईकोड्रायफिट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें 1.5 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.4 किलोवाट एमसीयू दिया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.0 किलोवाट-आर एआईएस 156 सर्टिफाइड बैटरी लगी है और यहां स्मार्ट बीएमएस के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी ग्राहकों को मिलेगी। कुल मिलाकर ये एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो हाइटेक फीचर्स से लैस है।

End of Feed