60 हजार रुपये सस्ते हुई Ola Roadster X+ 9.1, एक बार चार्ज होने पर चलती है 501km

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric ने अपनी पॉपुलर ई-बाइक Ola Roadster X+ 9.1 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत में 60,000 रुपये की कमी की है जो कि किसी तोहफे से कम नहीं है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric ने अपनी पॉपुलर ई-बाइक Ola Roadster X+ 9.1 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत में 60,000 रुपये की कमी की है जो कि किसी तोहफे से कम नहीं है। इस कटौती के बाद Ola Roadster X+ 9.1 की एक्स-शोरूम कीमत 1,89,999 रुपये से घटकर 1,29,999 रुपये हो गई है।

ola roadster x plus price

60 हजार रुपये सस्ते हुई Ola Roadster 9.1, एक बार चार्ज होने पर चलती है 501km

बैटरी प्रोडक्शन बढ़ने से कम हुई लागत

कंपनी के अनुसार, यह कीमत में कमी बैटरी प्रोडक्शन में बढ़ोतरी की वजह से संभव हो पाई है। Ola Electric अपने गीगाफैक्ट्री में 4680 भारत सेल का तेजी से उत्पादन बढ़ा रही है। जैसे-जैसे बैटरी निर्माण बढ़ा, लागत में कमी आई और इसी का फायदा अब सीधे ग्राहकों को दिया जा रहा है।

End of Feed