Ola ने 15,000 रुपये बढ़ाई अपने सभी Electric Scooters की कीमत, FAME-II सब्सिडी मामला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 31, 2023, 06:03 PM IST

Ola Electric ने अपने सभी Electric Scooters की कीमत में 15,000 रुपये इजाफा कर दिया है। कंपनी ने ये फैसला तब लिया है जब भारत सरकार ने FAME-II Subsidy घटा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत बढ़ी
  • 15,000 रुपये महंगे हुए सभी ई-स्कूटर्स
  • फेम-2 सब्सिडी घटने के बाद फैसला

Ola Electric Scooter Price Hike: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और अब इनकी बिक्री में लगातार कई गुना इजाफा दर्ज होने लगा है। अब तक ओला एस1 ई-स्कूटर रेंज की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये थी, लेकिन अब कंपनी ने पूरी रेंज की कीमत में 15,000 बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि भारत सरकार ने 21 मई को फेम-2 सब्सिडी की रकम में बदलाव किया है ताकि ज्यादातर ईवी निर्माता इस दायरे में आ सकें। मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने 15,000 रुपये प्रति किलोवाट-आर सब्सिडी को घटाकर 10,000 रुपये प्रति किलोवाट-आर कर दिया है।

Ola S1 Electric Scooter Price Hike

रत सरका ने 21 कोम-2 सब्सिडी की ें दला किया है कि ज्याातर ईवी िर्ाता इस यर में सकें

End of Feed