न EV की चार्जिंग टेंशन, न Petrol पर पूरी निर्भरता! Maruti Hybrid Cars में मिलेगा दोनों का फायदा

भारत में हाइब्रिड कारों के बढ़ते ट्रेंड के बीच Suzuki Motor Corp ने कॉम्पैक्ट कारों के लिए एक नई टेक्नोलॉजी डेवलप करने की जानकारी दी है। इस टेक्नोलॉजी में कार के पहियों को चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करेगी।

भारतीय बाजार में हाइब्रिड कारों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच Suzuki Motor Corp ने कॉम्पैक्ट कारों के लिए एक नई रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी डेवलप करने की जानकारी दी है। इस तकनीक को REEV Light नाम दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें कार के पहियों को चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करेगी, जबकि पेट्रोल इंजन जरूरत पड़ने पर बिजली बनाने के लिए जनरेटर की तरह काम करेगा। साथ ही बैटरी को बाहरी पावर सोर्स से चार्ज भी किया जा सकेगा।

Hybrid Cars

मारुति हाइब्रिड कार के साथ पेट्रोल पर नहीं रहेगी पूरी निर्भरता (Representative image)


कैसे काम करेगी REEV Light तकनीक?

REEV Light को मौजूदा सीरीज हाइब्रिड सिस्टम का विकसित रूप माना जा सकता है। इस सिस्टम में बैटरी इलेक्ट्रिक मोटर को बिजली देती है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के पहियों को चलाती है। जब बैटरी में चार्ज कम होने लगता है या ज्यादा ड्राइविंग रेंज की जरूरत होती है, तब पेट्रोल इंजन चालू होकर बिजली पैदा करता है। खास बात यह है कि पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर नहीं देगा।

End of Feed