7 लाख रुपये से कम में लॉन्च हुई CNG ऑप्शन के साथ यह धांसू SUV, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Nissan ने अपने नए CNG मॉडल में एक बड़ा और जरूरी बदलाव किया है। अब CNG भरने का वॉल्व सीधे फ्यूल लिड के अंदर ही फिट कर दिया गया है, जिससे अब पेट्रोल की तरह ही पीछे से CNG भरवाई जा सकेगी।

अगर आप इस फेस्टिव सीजन या फिर अगले कुछ दिनों में एक मिड साइज SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल कार निर्माता कंपनी Nissa ने अपने पॉपुलर कॉम्पैक्ट साइज SUV Nissan Magnite CNG का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। अब आपको Nissan Magnite CNG में AMT यानी आटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा। कंपनी ने सभी वेरिएंट में रेट्रो-फिट CNG किट को फिट करने की भी सुविधा दे दी है। अगर आप किट लेना चाहते हैं तो आपको यह निसान के डीलरशिप पर मिल जाएगी।

Nissan

निसान की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।(फोटो क्रेडिट-Nissan Website)

Nissan Magnite CNG में अब ग्राहकों के पास मैनुअल और AMT दोनों ही तरह के ऑप्शन्स मौजूद हैं। GST 2.0 में हुए बदलाव के बाद CNG किट की कीमत में लगभग 3000 रुपये की कमी आई है और अब इस कीमत को 71,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया है। कंपनी ग्राहकों को यह सुविधा 3 साल या फिर 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ दे रही है। लंबी वारंटी के साथ यह ग्राहकों को अधिक भरोसा दिलाती है।

End of Feed