Nissan Gravite MPV Launched: आ गई निसान की 'ग्रेवाइट'! 5.65 लाख की शुरुआती कीमत पर हुई पेश

Nissan Gravite MPV Launched: Nissan ने भारत में अपने नए Gravite MPV को लॉन्च कर दिया है। यह एक सब‑4 मीटर, 7‑सीटर मल्टी‑परपज व्हीकल है, जिसे मुख्य रूप से भारतीय परिवारों और बजट‑सेंसिटिव खरीदारों के लिए तैयार किया गया है। इसका बेस CMF‑A+ प्लेटफॉर्म Renault Triber से लिया गया है, लेकिन ग्रेवाइट को Nissan की नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश किया गया है।

Nissan Gravite MPV Launched: Nissan ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Gravite MPV को लॉन्च कर दिया है। Gravite MPV को कंपनी की ओर से 5.65 लाख रुपए की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत पर लाया गया है। आइए जल्दी से Nissan Gravite MPV के डिजाइन लुक, फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारियों पर एक नजर डाल लें-

Nissan Gravite MPV Launch

Nissan Gravite MPV भारत में हो गई लॉन्च (Photo: Nissan)

डिजाइन और लुक

Nissan की नई Gravite आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। इसके फ्रंट में हनीकॉम्ब मेश पैटर्न वाली हेक्सागोनल ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों ओर एंगुलर LED हेडलैम्प्स लगे हैं। ये हेडलैम्प्स एक क्रोम स्ट्रिप के जरिए विजुअली आपस में जुड़े हुए नजर आते हैं। फ्रंट फेशिया में नीचे की ओर स्लिम लोअर ग्रिल भी दी गई है, जिसके दोनों तरफ C-शेप बंपर इंसर्ट्स में फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। MPV के आगे और पीछे दोनों सिरों पर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे हल्का-सा SUV जैसा लुक देती है। इसके अलावा, कार में चारों तरफ नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलते हैं, जो इसके स्टाइल को और बेहतर बनाते हैं। पीछे की तरफ नई **Gravite MPV** में स्कल्प्टेड हाउसिंग के अंदर नए डिजाइन के टेललैम्प्स दिए गए हैं, जो एक पतली क्रोम स्ट्रिप के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं। टेलगेट के निचले हिस्से पर ‘Gravite’ की बैजिंग भी दी गई है, जो इसके प्रीमियम लुक को उभारती है। बंपर पर भी आगे की तरह C-शेप्ड एक्सेंट्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, MPV के चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे मजबूत और हल्का SUV-स्टाइल अपील प्रदान करती है।

End of Feed