Tata Nexon का बदल जाएगा पूरा अंदाज! एक्सटीरियर डिजाइन और केबिन में दिखेंगे बड़े बदलाव

टाटा मोटर्स अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नए साल में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन को एक नए अवतार में पेश करने जा रहा है। माना जा रहा है कि नई नेक्सॉन का लुक पूरी तरह बदल सकता है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की सेकेंड जेनरेशन Tata Nexon को साल 2027 में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनल तौर पर इसे प्रोजेक्ट गरुड़ (Project Garud) कोडनेम दिया गया है। सितंबर 2017 में भारत में लॉन्च होने के बाद यह नेक्सॉन का पहला फुल जनरेशन अपडेट होगा। नई एसयूवी को फिलहाल अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इसकी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनसे इसके डिजाइन और इंटीरियर से जुड़ी जानकारियां मिली हैं।

Tata Nexon

नए अवतार में आ रही है टाटा नेक्सॉन (Representative image)

नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं

2027 Tata Nexon के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा मॉडल में कूपे स्टाइल रूफलाइन और राउंडेड रियर डिजाइन मिलता है, जबकि नई नेक्सॉन को ज्यादा अपराइट और ट्रेडिशनल SUV जैसा लुक दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में नई बड़ी ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप, ड्यूल-फंक्शन LED DRLs और फॉक्स स्किड प्लेट मिलने की उम्मीद है।

End of Feed