Tata Harrier के इलेक्ट्रिक अवतार की टेस्टिंग हुई शुरू, 2025 में लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक SUV

Tata Harrier EV Spied Testing: टाटा मोटर्स ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद अब हैरियर ईवी की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। लुक और स्टाइल में ये जोरदार एसयूवी है जो फीचर्स और रेंज में भी शानदार बताई जा रही है। टाटा इसे इसी साल के अंत या 2025 की शुरुआत तक लॉन्च कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा हैरियर ईवी की टेस्टिंग शुरू
  • 2023 ऑटो एक्सपो में हुआ डेब्यू
  • 2025 तक भारत में लॉन्च होगी

Tata Harrier EV Spied Testing: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस की है जो लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार है। टाटा मोटर्स ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी नई हैरियर ईवी शोकेस की थी, तब कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था। अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर शुरू हो गई है। कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी नए एक्टिव ईवी आर्किटेक्चर पर बनाई है जिसकी बिक्री 2025 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।

Tata Harrier EV Spied Testing

कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था

सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी

नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा।

End of Feed