19 जुलाई को हटेगा नई Tata Curvv SUV से पर्दा, 7 अगस्त को होगी कीमत की घोषणा

All New Tata Curvv Unveiling Date: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में नई कर्व आईसीई और कर्व ईवी एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 19 जुलाई को इस कार से पर्दा हटाने की पुष्टि कर दी है, वहीं 7 अगस्त को इसकी कीमत उजागर की जाएगी। डीलर्स ने अनाधिकारिक बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 19 जुलाई को टाटा कर्व से हटेगा पर्दा
  • 7 अगस्त को होगा कीमत का खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक होगी कार

All New Tata Curvv Unveiling Date: टाटा मोटर्स अपनी बिल्कुल नई कर्व आईसीई और कर्व ईवी के लॉन्च की तैयारियां लगभग पूरी कर चुकी है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि 19 जुलाई 2024 को नई कर्व एसयूवी से पर्दा हटाया जाएगा, वहीं 7 अगस्त को इसकी कीमतों की घोषणा की जाने वाली है। देशभर में कुछ डीलर्स ने अनाधिकारिक रूप से कर्व आईसीई एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 21,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। ताजा रिपोर्ट्स में ये जानकारी भी सामने आई है कि टाटा मोटर्स की कुछ डीलरशिप पर कर्व ईवी के लिए भी अनाधिकारिक बुकिंग ली जा रही हैं।

Tata Curvv EV Unveiling Date

देशभर में कुछ डीलर्स ने अनाधिकारिक रूप से Curvv ICE के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है

इतनी जानकारी मिल चुकी

टाटा मोटर्स ने कुछ दिन पहले ही कर्व के आईसीई और इलेक्ट्रिक वर्जन की साथ में टेस्टिंग का टीजर जारी किया है। टीजर में एसयूवी के कई फीचर्स सामने आ गए हैं जिनमें एडीएएस और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं। टाटा कर्व ईवी का स्टाइल और डिजाइन शोकेस की हुई गाड़ी जैसा ही है, हालांकि इसे इलेक्ट्रिक दिखाने के लिए ब्लू हाइलाइट्स मिल सकते हैं। नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर कर्व ईसी भी दो वेरिएंट - एमआर और एलआर में पेश की जा सकती है जिनका मतलब मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज है।

End of Feed