नई महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग लगातार जारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 25, 2023, 08:32 PM IST

New Mahindra XUV300 Facelift जल्द भारत में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी लगातार इस एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है जो कई नए फीचर्स के साथ आने वाली है। कुल मिलाकर कम बजट वालों की नई महिंद्रा एसयूवी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट
  • एसयूवी की टेस्टिंग लगातार जारी
  • हाइटेक फीचर्स से लोडेड है SUV

New Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा ऑटोमोटिव बहुत जल्द मार्केट में नई एक्सयूवी300 एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो बड़े बदलावों के साथ पेश की जाएगी। हाल में ये नई फेसलिफ्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें इसकी बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉॅडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

Mahindra XUV300 Facelift SUV Spotted Testing Again

ाल ें िखा ॉडल एक्सयूवी300 िड ेरिएंट िसके ाथ डीएएस हीं िला

कितनी बदली एक्सयूवी300

महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं।

End of Feed