सेफ्टी में 5-स्टार है Mahindra XEV 9e, वयस्कों की सुरक्षा के लिए 32 में से 32 अंक

Mahindra XEV 9e Safety Rating: नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी का क्रैश टेस्ट भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी ने करके देखा है। इस क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। बता दें कि वयस्कों की सेफ्टी के लिए इस ईवी को 32 में से 32 अंक मिले हैं जो बेहतरीन रेटिंग है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XEV 9e बनी 5-स्टार
  • भारत एनसीएपी ने दी सेफ्टी रेटिंग
  • एडल्ट सेफ्टी के लिए 32/32 पॉइंट

Mahindra XEV 9e Safety Rating: महिंद्रा की नई बीई 6 और एक्सईवी 9ई लॉन्च होने के बाद से लोगों की नजरों पर चढ़ी हुई हैं और अब दोनों ने फिर ग्राहकों का दिल जीत लिया है। नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी का क्रैश टेस्ट भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी ने करके देखा है। इस क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। बता दें कि वयस्कों की सेफ्टी के लिए इस ईवी को 32 में से 32 अंक मिले हैं जो बेहतरीन रेटिंग है, वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए इस 49 में से 45 अंक दिए गए हैं। यानी एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग नई कार ने हासिल कर ली है।

Mahindra XEV 9e BSCAP Crash Test Safety Rating

बच्चों की सुरक्षा के लिए इस 49 में से 45 अंक दिए गए हैं

हाल में आया टॉप मॉडल

महिंद्रा ने हाल ही में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का टॉप मॉडल लॉन्च किया है जिसे पैक 3 नाम दिया गया है। नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक 3 की एक्सशोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है। अब तक कंपनी ने दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के पैक 2 की कीमत का ऐलान नहीं किया है। महिंद्रा ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई के लिए 14 फरवरी 2025 से आप इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं, वहीं कई चरणों में 14 जनवरी से आप कार को चलाकर देख सकते हैं। इसके बाद 7 फरवरी से पूरे देश में इन दोनों ईवी की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।

End of Feed