Mahindra Thar Roxx के साथ मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ, 15 अगस्त को लॉन्च होगी SUV

Mahindra Thar Roxx Panoramic Sunroof: महिंद्रा थार का 5 दरवाजों वाला मॉडल भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। अब कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके साथ मिलने वाली पैनोरमिक सनरूफ का खुलासा भी हो गया है। नई थार रॉक्स भारत में 15 अगस्त को लॉन्च की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • थार रॉक्स को मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ
  • 15 अगस्त को लॉन्च होगी महिंद्रा एसयूवी
  • 5 दरवाजों वाली है ये महिंद्रा थार Offroad

Mahindra Thar Roxx Panoramic Sunroof: महिंद्र एंड महिंद्रा भारत में 5 दरवाजों वाली नई थार लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। कंपनी ने हाल में इस अपडेटेड एसयूवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसकी पैनोरमिक सनरूफ दिखाई दी है। पहले इस एसयूवी को थार अर्माडी नाम दिया जाने वाला था, हालांकि अब कंपनी ने इसके नए नाम की घोषणा भी कर दी है। नई महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। लुक के मामले में नई थार मौजूदा 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होगी, हालांकि इसके साथ 5 दरवाजे, लंबा व्हीलबेस और केबिन में पहले से काफी ज्यादा जगह मिलेगी।

Mahindra Thar Roxx

महिंद्र था रॉक् भारती मार्के मे 15 अगस् 2024 लॉन् किय जाएग

जोरदार ऑफरोडर है थार रॉक्स

नई महिंद्रा थार रॉक्स लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार होने के साथ धाकड़ ऑफरोडर भी है। ये एसयूवी शहरी इलाकों के साथ पहाड़ों, रेगिस्तान और ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों पर बहुत आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ गोल एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, गोल फॉगलैंप्स, नई मल्टी स्लैट ग्रिल और फेंडर पर लगे ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके अलावा एसयूवी को डुअल टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक फ्रंट डोर हैंडल, फ्रंट कैमरा, सी पिलर पर बॉडी कलर के पिछले डोर हैंडल, चौकोर एलईडी टेललाइट और फॉ स्किड प्लेट्स दिए गए हैं।

End of Feed