नई Hyundai Alcazar को मिलेगा लेवल 2 ADAS, भारत में जल्द लॉन्च होगी SUV

Hyundai Alcazar Facelift Features: ह्यून्दे ने भारतीय मार्केट के लिए नई एल्कजार फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल में इसका टेस्ट मॉडल फ्यूल पंप पर दिखाई दिया है जिससे एसयूवी की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ गई है। इसके साथ लेवल 2 एडीएएस मिलने वाला है जो रडार सेंसर देखकर पता लगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्टिंग करती दिखी नई एल्कजार
  • मिलेगा लेवल 2 एडीएएस सिस्टम
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी एसयूवी

Hyundai Alcazar Facelift Features: ह्यून्दे इंडिया ने नई एल्कजार फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसे हाल में एक फ्यूल पंप पर देखा गया है। नई क्रेटा के समान एल्कजार फेसलिफ्ट को भी कई पुर्जे, फीचर्स और तकनीक दिए जाएंगे। हालिया टेस्ट मॉडल में क्रेटा जैसे कनेक्टिंग डीआरएल और टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिले हैं। अगले हिस्से में आड़ी स्लैट वाली ग्रिल और स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। सबसे बड़ी जानकारी एडीएएस का रडार सेंसर है, मतलब एयसूवी के साथ लेवल 2 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम मिलने वाला है। इसके अलावा एल्कजार फेसलिफ्ट का साइड प्रोफाइल लगभग पुराने मॉडल जैसा ही है।

Hyundai Alcazar Facelift SUV 2024

हालिया टेस्ट मॉडल में क्रेटा जैसे कनेक्टिंग डीआरएल और टर्न इंडिकेटर्स देखने को मिले हैं

बिक्री में नहीं कर पाई कमाल

ह्यून्दे की एल्कजार एसयूवी बिक्री के मामले में बहुत कमाल नहीं कर पाई है, इसीलिए कंपनी जल्द इसका फेसलिफ्ट मॉडल भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। ताजा रिपोर्ट में बताया है कि नई एल्कजार फेसलिफ्ट को सितंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। ह्यून्दे इंडिया का ये इस साल का दूसरा बड़ा लॉन्च होगा, इसे क्रेटा ईवी से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बहुत जल्द वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के अपडेटेड मॉडल भी भारत में लॉन्च किए जाएंगे, हालांकि इनमें अभी कुछ समय बाकी है।

End of Feed