जोरदार अवतार में वापसी करने वाली है नई जनरेशन Renault Duster, हैरान कर देगा लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 08:12 PM IST

Renault India और Nissan 2025 तक भारत में कई नई कारें लाने वाली हैं जिनमें से एक Duster SUV होने की संभावना है. कंपनी इस प्लान में बड़ा निवेश कर रही है और अब टेस्टिंग के दौरान नई जनरेशन मॉडल को देखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ-निसान ला रहीं कई नई कारें
  • भारत में होगी डस्टर की वापसी
  • 5,300 करोड़ रुपये का होगा निवेश

2024 Renault Duster Spotted Testing: रेनॉ-निसान बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नए वाहन लॉन्च करने वाली है जिसके लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर निवेश की जानकारी भी दी है। अब नई जनरेशन रेनॉ डस्टर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 तक रेनॉ-निसान पूरी तरह मिलकर काम करेगी ताकि तकनीक बेहतर बनाने के लिए प्रोडक्शन लागत को भी कम किया जा सके। माना जा रहा है कि ये दोनों कंपनियां अपनी-अपनी बैजिंग के साथ ग्राहकों की चहेती डस्टर एसयूवी की भारत में वापसी करने वाली है।

New Generationa Renault Duster Spotted Testing

नई जनरेशन 2024 रेनॉ डस्टर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है

5,300 करोड़ रुपय निवेश

फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो और जापान की निसान ने अगले 15 साल में देश में 60 करोड़ डॉलर (5,300 करोड़ रुपये) के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी तमिलनाडु के वाहन बाजार में उतर गई है। निसान के वैश्विक मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) और अलायंस बोर्ड के सदस्य अश्विनी गुप्ता ने यहां कहा कि नए दौर के निवेश के साथ दोनों कंपनियां छह नए मॉडल उतारेंगी। इनमें दो इलेक्ट्रिक मॉडल होंगे। इनमें दोनों कंपनियों के तीन-तीन मॉडल होंगे।

End of Feed