Maruti Suzuki Swift की नई जनरेशन आज भारत में होगी लॉन्च, मिलेंगे पैसा वसूल फीचर्स

New Generation Maruti Suzuki Swift Launch: मारुति सुजुकी आज भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है। ग्राहकों की चहेती ये किफायती कार अब बेहतर सुरक्षा रेटिंग और नए फीचर्स से लोडेड होगी। कंपनी ने पहले ही 11,000 रुपये टोकन राशि के साथ इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट लॉन्च
  • पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई नई हैचबैक
  • हाइटेक फीचर्स से लोडेड नई जनरेशन

New Generation Maruti Suzuki Swift Launch: मारुति सुजुकी लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद आज यानी 9 मई 2024 को नई जनरेशन स्विफ्ट भारत में लॉन्च करने वाली है। नई कार LXi, VXi, VXi (O), ZXi, and ZXi+ वेरिएंट्स में पेश की जाएगी, वहीं 9 रंगों में दो नए रंग ल्यूस्टर ब्लू और नोवेल आरेंज शामिल हैं। भारत में लॉन्च हो रही नई हैचबैक को जापान और यूके वाले मॉडल जैसा इंटीरियर ही मिलने वाला है। तो देश में जो नई स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च होने वाली है वो इस बार सेफ्टी के मामले में भी जोरदार होगी और पिछले सभी मॉडल्स के मुकाबले इसे बेहतर सुरक्षा रेटिंग मिली है।

2024 Maruti Suzuki Swift Launch Today

भारत में लॉन्च हो रही नई हैचबैक को जापान और यूके वाले मॉडल जैसा इंटीरियर ही मिलने वाला है

जारी है कार की बुकिंग

मारुति सुजुकी ने नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक के लिए बुकिंग लेना पहले ही शुरू कर दिया है, इसमें दिलचस्पी रखने वाले मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये टोकन के साथ कार बुक कर सकते हैं। नई स्विफ्ट में हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो हैचबैक के महंगे वेरिएंट्स को दिया जा सकता है। यहां फ्रंट फॉग लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिले हैं। केबिन में नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है। हाल में मिली जानकारी के हिसाब से कंपनी नई स्विफ्ट के साथ एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम नहीं देने वाली।

End of Feed