BMW F 450 RR का फर्स्ट लुक टीज! नई बाइक 15 अक्टूबर को लेगी धमाकेदार एंट्री

BMW Motorrad ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई बाइक का फर्स्ट लुक टीज किया है। माना जा रहा है कि यह नई बाइक BMW F 450 RR हो सकती है।

BMW Motorrad अपनी नई फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक के साथ 450cc सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर सकती है। कंपनी ने एक नई बाइक का टीजर जारी किया है, जिसे 15 अक्टूबर 2026 को पेश किया जाएगा। हालांकि, BMW ने अभी तक इस बाइक के नाम और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि यह नई बाइक BMW F 450 RR हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी के एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है।

BMW

BMW F 450 RR 15 अक्टूबर को होने जा रही लॉन्च

कैसा होगा डिजाइन?

BMW Motorrad की ओर से ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी टीजर में नई बाइक की केवल धुंधली सिल्हूट दिखाई गई है। ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक कंवेंशनल स्पोर्ट्स बाइक होगी, जिसमें फ्रंट फेयरिंग और ऊपर की ओर उठा हुआ विंडस्क्रीन मिल सकता है।

End of Feed