Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS भारत में लॉन्च, नए 165cc इंजन के साथ मिले राइड मोड

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने ग्राहकों के लिए Pulsar N160 लाइनअप को बढ़ाते हुए दो नई बाइक पेश कर दी हैं। अब इस लाइनअप में ग्राहकों के लिए N160 S और N160 SS लाई गई हैं।

बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Pulsar N160 लाइनअप को बढ़ाते हुए Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS को लॉन्च कर दिया है। नई Pulsar N160 S की शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जबकि Pulsar N160 SS की कीमत 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों बाइक की सबसे बड़ी खासियत इनका 165cc, 4-वाल्व इंजन है। यह इंजन पहले मिलने वाले एयर-कूल्ड इंजन की जगह लेता है और बाइक की परफॉर्मेंस को पहले से बेहतर बनाता है। खास बात यह है कि अब इस सेगमेंट में राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं।

Bajaj Pulsar N160 S And N160 SS

Bajaj Pulsar N160 S And N160 SS भारत में हुई लॉन्च

नया 165cc इंजन देगा बेहतर परफॉर्मेंस

नई Pulsar N160 S और N160 SS में 165cc का 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 18.24 hp की पावर 9,500 rpm पर और 14.4 Nm का टॉर्क 8,000 rpm पर जनरेट करता है। पुराने N160 मॉडल में 2-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन मिलता था, जो 15.78 hp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क देता था। यानी नए इंजन में पावर बढ़ाई गई है, जबकि इसकी ट्यूनिंग हाई-रेव पर बेहतर प्रदर्शन के लिए की गई है।

End of Feed