Kawasaki ने अपनी लोकप्रिय मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक Ninja 650 को 2027 मॉडल ईयर के लिए कई बड़े अपडेट दिए हैं। नए मॉडल में सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल में बदलाव किए गए हैं। ये अपग्रेड ऐसे समय में आए हैं, जब मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में नई बाइक्स लगातार बेहतर हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ बाजार में आ रही हैं। भारत में नई Kawasaki Ninja 650 के 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।
नए अपडेट्स के साथ आ रही है 2027 Kawasaki Ninja 650
फ्रंट सस्पेंशन में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव
2027 Kawasaki Ninja 650 में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट सस्पेंशन में देखने को मिलेगा। मौजूदा इंडिया-स्पेक मॉडल में 41mm का ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फोर्क मिलता है, जबकि नए मॉडल में 37mm Showa SFF-BP इनवर्टेड फोर्क दिया गया है। SFF-BP यानी Separate Function Fork-Big Piston तकनीक को बेहतर डैंपिंग कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस बदलाव का फायदा खासतौर पर ब्रेकिंग और कॉर्नरिंग के दौरान फ्रंट एंड के कंट्रोल में मिल सकता है। इसके साथ ही रियर शॉक में ज्यादा स्प्रिंग रेट दिया गया है, ताकि नया फ्रंट सस्पेंशन सेटअप बेहतर तरीके से संतुलित रह सके।
चार-पिस्टन रेडियल-माउंट कैलिपर्स
ब्रेकिंग सिस्टम में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नई Ninja 650 में आगे की तरफ पहले की तरह ट्विन 300mm डिस्क मिलती हैं, लेकिन अब इन्हें दो-पिस्टन कैलिपर्स की जगह चार-पिस्टन रेडियल-माउंट कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है। रेडियल कैलिपर्स आमतौर पर बेहतर लेवर फील और हार्ड ब्रेकिंग के दौरान बेहतर हीट मैनेजमेंट देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार या स्पोर्टी राइडिंग करने वाले राइडर्स को इस बदलाव का फायदा महसूस हो सकता है।
रिडिजाइन्ड TFT डिस्प्ले TFT डिस्प्ले
2027 Ninja 650 में 4.3-इंच कलर TFT डिस्प्ले जारी रहेगा, लेकिन इसका TFT डिस्प्लेदोबारा डिजाइन किया गया है। Kawasaki के Rideology ऐप की कनेक्टिविटी को भी अपडेट किया गया है, जिसमें नेविगेशन और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि वॉयस कंट्रोल के लिए अलग लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है और इसकी उपलब्धता बाजार के अनुसार अलग होगी।
इसके अलावा, Kawasaki Quick Shifter को पहली बार एक्सेसरी के तौर पर पेश किया गया है। यह क्लच का इस्तेमाल किए बिना अपशिफ्ट करने की सुविधा देगा, लेकिन यह स्टैंडर्ड फीचर नहीं होगा।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
नई Ninja 650 का 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन पहले की तरह ही रहेगा। यानी कंपनी ने इस अपडेट में इंजन परफॉर्मेंस के बजाय सस्पेंशन, ब्रेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। यूरोपीय स्पेसिफिकेशन में सीट हाइट 785mm और कर्ब वेट 194kg बताया गया है, हालांकि भारत में आंकड़े अलग हो सकते हैं।
