Anant Ambani Radhika Merchant Marriage: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की बहुत जल्द शादी होने वाली है। राधिका मर्चेंस से हुई अनंत की एंगेजमेंट की खुशी में मुकेश अंबानी ने अपने बेटे को बेंटले कॉन्टिनेंट जीटी लग्जरी कार तोहफे में दी थी। इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। इस कार को वीआईपी नंबर भी मिला है जिसे लिए संभवतः अंबानी फैमिली ने लाखों रुपये खर्चे होंगे। ये कार बेहद दमदार है जो सिर्फ 3.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। तय है कि शादी में इस जोड़े पर करोड़ों रुपये के बेशकीमती तोहफों की बरसात होने वाली है।
ये कार बेहद दमदार है जो सिर्फ 3.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।
अंबानी फैमिली की फेवरेट है बेंटले?
कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी ने अपनी चौथी बेंटले बेंटायगा लग्जरी एसयूवी खरीदी है, लेकिन अंबानी फैमिली द्वारा खरीदी गई पुरानी बेंटले के मुकाबले नई वी8 बेंटायगा बहुत अलग है। जानदार लुक और दमदार इंजन वाली इस बेहतरीन कार की ऑनरोड कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। बताने की जरूरत नहीं कि मुकेश अंबानी का लग्जरी गैराज कितना बड़ा है और अब नई कार ने इसमें अपनी जगह बना ली है।
भारत की पहली बेंटायगा इन्हीं के पास
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार एसयूवी में एक बेंटले बेंटायगा को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था, अंबानी फैमिली ने ही भारत की पहली बेंटायगा अपने गैराज में शामिल की थी। अंबानी ने 1 करोड रुपये की ये कार हरे रंग में खरीदी थी जो दिखने में बहुत जोरदार है। मुकेश अंबानी द्वारा खरीदी पहली बेंटायगा के साथ 6.0-लीटर का डब्ल्यू12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 600 बीएचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। आकाश अंबानी कई बार इस कार को चलाते देखे गए हैं।
गैराज में 200 से ज्यादा कारें शामिल
कुछ दिन पहले ही आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता बॉलीवुड एक्टर रनबीर कपूर के घर पर अपने सफेद रंग की बेंटले बेंटायगा के साथ देखे गए हैं। इस परिवार के पास रोल्स रॉयस कलिनन भी कई रंगों में उपलब्ध हैं, वहीं गैराज में 200 से ज्यादा कारें खड़ी होने के बाद भी आए-दिन नई कारें खरीदी जा रही हैं। नई बेंटले बेंटायगा को लेकर अब तक यही जानकारी मिली है कि इसके साथ दमदार वी8 इंजन दिया गया है। एक्सटीरियर के साथ केबिन के मामले में भी नया मॉडल बहुत अलग है।
