VIDEO: कार–बाइक ही नहीं, ऐसी फंकी इलेक्ट्रिक साइकिल भी है धोनी का शौक

वैसे तो कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में वो एक इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते नजर आए हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का नाम डूडल है और यह एक मेड इन इंडिया साइकिल है। इस साइकिल को चलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आईए जानते हैं इस मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकिल में क्या है खास?

MS Dhoni Spotted Riding Doodle: कैप्टन कूल, महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। माही कुछ भी करें उनके फैंस उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी की हर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल होती है। जहां महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान में जबरदस्त प्रेशर के दौरान भी अपना कूल अंदाज बनाए रखने के लिए जाना जाता है, वहीं उन्हें उनके कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है। लेकिन हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी एक इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए नजर आए हैं। साइकिल चलाते हुए उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और पिछले कुछ दिनों के दौरान इस वीडियो को इंटरनेट पर 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो में उन्हें मेड इन इंडिया डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। आईए जानते हैं डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल में क्या है खास?

MS Dhoni Spotted Riding Doodle

डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल चलते हुए नजर आये महेंद्र सिंह धोनी

Doodle इलेक्ट्रिक की रेंज और बैटरीवीडियो में नजर आ रही साइकिल डूडल V3 इलेक्ट्रिक साइकिल है। यह एक मेड इन इंडिया साइकिल है जिसे फोल्ड भी किया जा सकता है। डूडल इलेक्ट्रिक साइकिल 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार तक जा सकती है। इसे पैडल वाली साइकिल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डूडल को 12.75 Ah की बैटरी से ताकत मिलती है और एक बार पूरी चार्ज करने पर यह साइकिल आपको 60 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इस साइकिल में आपको 7 स्पीड गेयर सिस्टम भी मिलता है।

End of Feed