15 दिसंबर से बदलेंगे Motor Insurance के नियम, पॉलिसी खरीदने से पहले समझ लें ये जरूरी बातें

Motor Insurance New Rules: IRDAI ने हाल ही में निजी कार और दोपहिया वाहनों के लिए चार-स्तरीय इंश्योरेंस व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 16 दिसंबर को लागू होने जा रही है।

Motor Insurance New Rules: अगर आप कार या बाइक चलाते हैं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मोटर इंश्योरेंस (Motor Insurance) खरीदते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद अहम हो जाती है। 15 दिसंबर 2026 से देश में मोटर इंश्योरेंस के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने निजी कार और दोपहिया वाहनों के लिए चार-स्तरीय इंश्योरेंस व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इसके बाद पॉलिसी खरीदते समय ग्राहकों को अलग-अलग तरह के कवर चुनने होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि केवल पॉलिसी खरीद लेना परिवार के हर सदस्य की सुरक्षा की गारंटी नहीं देगा-

Motor Insurance

15 दिसंबर से बदलेंगे Motor Insurance के नियम (AI Generated Image)

मोटर इंश्योरेंस में होंगे चार तरह के कवर

नए नियमों के तहत मोटर इंश्योरेंस को चार हिस्सों में बांटा गया है। इनमें पहला थर्ड पार्टी इंश्योरेंस है, जो कानूनी रूप से अनिवार्य रहेगा। अगर आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पहुंचती है, उसकी मृत्यु होती है या किसी की संपत्ति को नुकसान होता है, तो यह कवर मुआवजे की जिम्मेदारी संभालेगा।

End of Feed