मानसून में Car और Bike की ऐसे करें देखभाल; अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Monsoon Car and Bike Care: बरसात के मौसम में वाहन चालकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस मौसम में कार और बाइक दोनों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।

Monsoon Car and Bike Care: बरसात का मौसम (Monsoon 2026) गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन वाहन चालकों के लिए यह मौसम कई चुनौतियों को साथ लेकर आता है। लगातार बारिश, पानी भरी सड़कें, कीचड़ और नमी के कारण कार और बाइक दोनों की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। वहीं अगर समय रहते गाड़ी की सही देखभाल न की जाए तो इंजन, ब्रेक, टायर और इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियां अपनाकर आप अपनी कार या बाइक को सुरक्षित और बेहतर स्थिति में रख सकते हैं।

Monsoon 2026

बारिश में ऐसे करें कार और बाइक की देखभाल (AI Generated Image)

टायरों की नियमित जांच

मानसून में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं इसलिए टायरों की स्थिति अच्छी होना बेहद जरूरी है। टायर का ट्रेड (ग्रिप) पर्याप्त होना चाहिए ताकि सड़क पर गाड़ी की पकड़ बनी रहे। साथ ही, टायरों में सही एयर प्रेशर बनाए रखें। इस बात का ध्यान रखें कि घिसे हुए टायरों का इस्तेमाल बारिश के मौसम में दुर्घटना का कारण बन सकता है।

End of Feed