MG Cloud इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का पहला टीजर जारी, भारत में जल्द लॉन्च होगी कार

MG Cloud EV First Teaser: भारतीय मार्केट में मॉरिस गैराजेस नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर पेश करने वाली है। इसक नाम एमजी क्लाउड होगा और कंपनी ने ईवी का पहला टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर से ये बात तो साफ हो गई है कि क्लाउड इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी क्लाउड ईवी का पहला टीजर जारी
  • सितंबर 2024 तक भारत में होगी लॉन्च!
  • प्रीमियम कैटेगिरी की इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

MG Cloud EV First Teaser: एमजी इंडिया ने अपनी नई क्लाउड इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का पहला टीजर जारी कर दिया है। खूबसूरत लुक वाली ये ईवी प्रीमियम कैटेगिरी की होगी। एमजी अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार एमजी क्लाउड ईवी भारतीय मार्केट में संभवतः सितंबर 2024 तक लॉन्च करने वाली है। हाल में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ये एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी जो पहले से विदेशी बाजार में बिक रही है और माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल भी समान ही होगा। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

MG Cloud EV First Teaser

हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है

लुक और फीचर्स में जोरदार

विदेशी मार्केट में उपलब्ध ये इलेक्ट्रिक कार लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार है। इसके साथ एलईडी डीआरएल, निचले हिस्से में लगे हेडलैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट मिले हैं। केबिन की बात करें तो यहां 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। डैशबोर्ड पर वुडन और ब्रोन्ज फिनिश दिए गए हैं। इसके अलावा केबिन को डार्क थीम पर तैयार किया गया है जो ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ आता है।

End of Feed