Affordable MG Electric Car: नई टाटा टिआगो ईवी लॉन्च होते ही भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है. मॉरिस गैराजेस भी देश में अपनी नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो मुश्किल ही टिआगो ईवी से सस्ती होगी, लेकिन मुकाबला इसी कार से होने वाला है. एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और एमडी राजीव छाबा ने कुछ समय पहले ये जानकारी दी थी, कि आगामी एमजी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10-12 लाख रुपये के बीच हो सकती है. लॉन्च से पहले अब इस कार को टेस्टिंग के दौरान गुजरात की सड़कों पर देखा गया है.
आगामी एमजी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10-12 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
कार में होंगे सिर्फ दो दरवाजे!
पिछले साल एमजी ने ऐलान किया था कि भारत में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की जाएगी जिसकी कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच होगी. नई कार वुलिंग एयर ईवी पर आधारित है और हाल में इसे इंडोशिया में पेश किया गया है. ये कार ऑल्टो से भी कम व्हीलबेस के साथ मार्केट में आने वाली है और संभावित रूप से ये दो दरवाजों वाला मॉडल होगा. इसका व्हीलबेस 2,010 मिमी है और ये कार 2.9 मीटर लंबी है. इसे 12-इंट के छोटे पहिये दिए गए हैं और इसके साथ अलॉय व्हील्स भी विकल्प में मिल सकते हैं.
पैसा वसूल फीचर्स मिल सकते हैं
एमजी मोटर इंडिया नई छोटी इलेक्ट्रिक कार के केबिन में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो अलग-अलग स्क्रीन दे सकती है. जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट में पैसा वसूल फीचर्स मिलने वाले हैं. दिलचस्प है कि एमजी इंडिया इस ईवी में भारतीय निर्माता टाटा ऑटोकॉम्प से बैटरी लेकर लगाएगी जिससे ईवी की कीमत को बजट में रखा जा सके. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बैटरी पैक कार को लंबी रेंज देगा और जनवरी 2023 ऑटो एक्सपो में इसका डेब्यू हो सकता है.
