Mercedes G Wagon: भारत में SUVs की पसंद में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। भारत के साथ ही पूरी दुनिया में SUVs काफी पसंद की जाती हैं और लोग लग्जरी के साथ ही दमदार ऑफ-रोड SUVs भी तलाशते हैं। मर्सडीज G-वैगन ऐसी ही एक SUV है, जिसे दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। मर्सडीज G-वैगन की पसंद का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि म्यूजिक वीडियोज से लेकर फिल्मों और यहां तक की एक्टर्स और कारोबारियों के पर्सनल गैराज में भी यह कार आपको मिल जाएगी। G-वैगन इंटरनेट पर भी छाई रहती है। अब हाल ही में कंपनी ने मर्सडीज G-वैगन का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश किया है। आइये जानते हैं आपको इस वेरिएंट में क्या कुछ खास देखने को मिलता है?
मर्सडीज G-वैगन को मिला इलेक्ट्रिक अवतार
