Mercedes-Benz India इसी साल लॉन्च करेगी 8 नई कारें, 2024 की बिक्री में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Mercedes To Launch 8 New Cars: बिक्री में वृद्धि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में हाई-एंड कारों की बढ़ती मांग के कारण देखी गई। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी संतोष अय्यर के अनुसार, 2025 के लिए रोडमैप साफ है और कंपनी "प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित करेगी और पूरे भारत में लग्जरी टच पॉइंट बढ़ाएगी"।

KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज भारत ला रही 8 नई कारें
  • 2024 में तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड
  • कंपनी के लिए व्यस्त रहेगा ये साल

Mercedes To Launch 8 New Cars: लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया 2025 में कम से कम आठ नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, क्योंकि पिछले साल घरेलू बाजार में कंपनी ने 19,565 यूनिट की बिक्री के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की थी। बिक्री में वृद्धि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में हाई-एंड कारों की बढ़ती मांग के कारण देखी गई। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी संतोष अय्यर के अनुसार, 2025 के लिए रोडमैप साफ है और कंपनी "प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित करेगी और पूरे भारत में लग्जरी टच पॉइंट बढ़ाएगी"।

Mercedes To Launch 8 New Cars In India

बिक्री में वृद्धि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में हाई-एंड कारों की बढ़ती मांग के कारण देखी गई

450 करोड़ रुपये का निवेश

जर्मन ऑटोमोबाइल निर्माता अगले तीन वर्षों में भारत में 450 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है और इस साल के अंत तक 20 नए टच-पॉइंट लॉन्च करने का लक्ष्य बना रही है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया इस साल दूसरी तिमाही तक अपने मच-अवेटेड मॉडल 'एएमजी जीएलई 53 कूप' को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। पिछले साल, ऑटोमेकर ने सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और सभी चार तिमाहियां "वास्तव में मजबूत" रहीं।

End of Feed