जनवरी 2024 से महंगी होने वाली हैं मर्सिडीज की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 13, 2023, 08:42 PM IST

भारत की सभी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा के बाद एक और कंपनी इस लिस्ट में शामिल हुई है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया भी जनवरी 2024 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी 2024 से महंगी होंगी मर्सिडीज कारें
  • बाकी वाहन निर्माता पहले कर चुके घोषणा
  • लागत मूल्य में इजाफा इसकी मुख्य वजह

Mercedes Cars Price Hike: भारतीय मार्केट में सभी बड़े वाहन निर्माताओं ने कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब एक और लग्जरी कार निर्माता कंपनी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज कच्चे माल, जिंस और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत को आंशिक रूप से कम करने के लिए नए साल यानी एक जनवरी से भारत में चुनिंदा मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कीमतों में बढ़ोतरी सी-क्लास के लिए 60,000 रुपये से लेकर जीएलएस एसयूवी के लिए 2.6 लाख रुपये और ‘टॉप-एंड’ आयातित मर्सिडीज-मेबैक एस 680 के लिए 3.4 लाख रुपये तक होगी।

Mercedes Benz India Price Hike

1 जनवरी से भारत में चुनिंदा मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी

कितनी महंगी होंगी कारें

मर्सिडीज-बेंज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा कि बढ़ती लागत की भरपाई करने और लाभदायक कारोबारी संचालन तथा मूल्य स्थिति को बनाए रखने के लिए चुनिंदा मॉडल की कीमतें मामूली रूप से बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस वृद्धि का अधिकतर भार खुद उठाएंगे, लेकिन इसका कुछ भार बाजार पर भी डाला जाएगा।’’ मर्सिडीज-बेंज इंडिया ए-क्लास सेडान से लेकर एसयूवी जी63 एएमजी तक बेचती है। कंपनी के विभिन्न मॉडल की कीमत 46 लाख रुपये से 3.4 करोड़ रुपये तक है।

End of Feed