Mercedes ने भारत में लॉन्व की GLA फेसलिफ्ट और नई AMG GLE 53 कूपे SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2024, 04:34 PM IST

Mercedes-Benz India ने New GLA SUV और New AMG GLE 53 भारत में लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन दोनों एसयूवी को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है, ये दोनों लुक और स्टाइल के मामले में पहले से ज्यादा हॉट हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज जीएलाए भारत में हई लॉन्च
  • एएमजी जीएलई53 भर लॉन्च की गई
  • जी-वैगन इलेक्ट्रिक अवतार भी शोकेस

Mercedes Launched 2 New Cars: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद जीएलए और एएमजी जीएलई53 कूपे फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी हैं। जहां नई जीएलए फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 50.50 लाख रुपये है, वहीं एएमजी जीएलई53 कूपे फेसलिफ्ट को 1.85 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। इन दोनों गाड़ियों के अलावा कंपनी ने अपनी शानदार जी-वैगन कार का इलेक्ट्रिक अवतार भी शोकेस किया है। बीते कुछ सालों से भारत में लग्जरी कार ग्राहकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है, यही वजह है कि मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स यहां के मार्केट में रिकॉर्ड बिक्री कर रहे हैं।

Mercedes Benz India Launched Two New SUVs

मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स यहां के मार्केट में रिकॉर्ड बिक्री कर रहे हैं

कितनी खास है जीएलए फेसलिफ्ट

मर्सिडीज-बेंज जीएलए फेसलिफ्ट को तीन वेरिएंट्स - 200, 200डी 4मैटिक और 220डी 4मैटिक एएमजी में पेश किया गया है। कंपनी ने नई एसयूवी को ताजा चेहरा दिया है, इसके अलावा बदला हुआ बंपर, नई डिजाइन का एलईडी हेडलैंप्स, अपडेटेड एमबक्स इंटरफेस, नए 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए हैं। अपडेटेड जीएलए के साथ 1.3-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं। ये दोनों इंजन क्रमशः 7-स्पीड और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 56.90 लाख रुपये रखी गई है।

End of Feed