इस कार को देख नितिन गडकरी बोले.. ये तो मैं भी नहीं खरीद सकता, अब मिली 300 बुकिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:11 AM IST

Mercedes-Benz ने भारत में नई EQS Luxury Electric Sedan लॉन्च कर दी है जिसकी कीमत 1.55 करोड़ रुपये है. इस महंगी कार के लिए कंपनी को अब तक 300 से ज्यादा Confirmed Bookings मिल चुकी हैं. दिखने में ये बहुत सुदर कार है.

KEY HIGHLIGHTS
  • मर्सिडीज EQS 580 EV को 300 बुकिंग
  • गडकरी बोले, “मैं भी नहीं खरीद सकता”
  • सिंगल चार्ज में 850 किमी से ज्यादा रेंज

Mercedes-Benz EQS 580 Electric Sedan Bookings: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने सितंबर 2022 के अंत में ही बिल्कुल नई EQS 580 लग्जरी इलेक्ट्रि्रक सेडान लॉन्च की है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपये है. अब कंपनी ने ऐलान किया है कि इस कार के लिए 300 से भी ज्यादा ग्राहकों ने कन्फर्म बुकिंग करा ली है. लॉन्च के बाद से ही ये भारत की पहली और फिलहाल इकलौती लग्जरी कार बन गई है जिसे यहीं असेंबल किया जा रहा है. कंपनी इस शानदार कार को महाराष्ट्र में पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में असेंबल कर रही है. इस कार के लॉन्च इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कीमत जान कहा था, “ये कार तो मैं भी नहीं खरीद पाउंगा.”

Mercedes Benz EQS 580 Electric Sedan

ये भारत की पहली और फिलहाल इकलौती लग्जरी कार बन गई है जिसे यहीं असेंबल किया जा रहा है.

सिंगल चार्ज में 850 किमी से ज्यादा रेंज

End of Feed