मिलिए बिजली से, ये है ओला इलेक्ट्रिक की नई कर्मचारी और सीईओ की फेवरेट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 2, 2023, 08:36 PM IST

Ola Electric के CEO Bhavish Aggarwal ने हाल में ट्विटर पर अपने नए कर्मचारी के बारे में बताया है जिसका नाम बिजली है। ये एक डॉग है जिसका आईडी कार्ड देखकर ही आपको दिल खुश हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला की नई कर्मचारी बनी बिजली
  • भाविश अग्रवाल ने दी ये जानकारी
  • आईडी कार्ड पर मिले कई रिएक्शन

Ola New Employee Bijlee: ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडर पर दिल खुश करने वाली घोषणा की है। भाविश ने अपनी कंपनी के नए कर्मचारी की जानकारी दी है जिसका नाम बिजली है जो एक डॉगी है। इन्होंने नए ओला कर्मचारी का फोटो कंपनी के आईडी कार्ड के साथ पोस्ट किया है जिसे देखकर ट्विटर पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आईडी कार्ड पर बिजली का एम्प्लॉई कोड 440 वोल्ट है, इसमें बिजली का ब्लड ग्रुप भी बताया गया है जो पॉजिटिव है और इसमें पॉ यानी कुत्ते के पैर को दर्शाया गया है।

Ola Electric New Employee Bijlee

भाविश ने अपनी कंपनी के नए कर्मचारी की जानकारी दी है जिसका नाम बिजली है जो एक डॉगी है

किस विभाग में काम करेगी बिजली

बिजली के आईडी कार्ड पर संपर्क सूत्र की जगह स्लैक लिखा गया है जो किसी कार्यालय में संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सर्विस है। दिलचस्प ये है कि आपातकाल में इसका संपर्क बीए ऑफिस लिखा गया है जो ये बताता है कि ये भाविश अग्रवाल के कितनी करीबी बन चुकी है। ये भी साफ हो गया है कि बिजली कंपनी के बेंगलुरु स्थित कोरमंगला ऑफिस में काम करेगी। ये वाकई एक अलग सोच है जो कई अन्य लोगों द्वारा भी अपनाई जा चुकी है।

End of Feed