ऑटो न्यूज़

चौंक गई बेंगलुरु की जनता जब सड़क पर नजर आई बिना ड्राइवर के चलती कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 27, 2023, 04:42 PM IST

बेंगलुरु आधारित स्टार्टअप Minus Zero नेzPod नामक इलेक्ट्रिक ऑटोनोमस व्हीकल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसका वीडियो एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है जिसमें ये कार बिना ड्राइवर के चल रही है।

Image

इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और इसपर जम कर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिना ड्राइवर के चलने वाली कार
  • बेंगलुरु का वीडियो हो रहा वायरल
  • इलेक्ट्रिक है ये ऑटोनोमस व्हीकल

zPod By Minus Zero: बेंगलुरु की सड़कों पर चल रहे लोग उस समय हक्के-बक्के रह गए जब बिना ड्राइवर चलती गाड़ी उन्हें दिखाई दी। जी हां, भारत की पहली ऑटोनोमस यानी बिना ड्राइवर के खुद चलने वाली कार हाल में बेंगलुरु की सड़कों पर नजर आई है। एक ट्विटर यूजर ने इस अनोखे लुक वाली सेल्फ ड्राइविंग गाड़ी का वीडियो शेयर किया है जिसे देख किसी साई-फाई मूवी की याद आती है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और इसपर जम कर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

माइनस जीरो का जेडपॉड

इस वाहन का नाम जेडपॉड है जिस बेंगलुरु के एक स्टार्टअप माइनस जीरो ने तैयार किया है। इसे भारत का पहला ऑटोनोमस वाहन बताया जा रहा है जो पूरी तरह सेल्फ ड्राइविंग तकनीक के साथ काम करना है और इस तकनीक को एक एआई कंपनी ने तैयार किया है। जेडपॉड 4 सीटर इलेक्ट्रिक वाहन है जिसमें सामान्य कारों वाले नाम मात्र के फीचर्स मिले हैं, इनमें डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करती है और चारों तरह नजर रखने के लिए इसमें कई सारे कैमरा लगे हैं।

इंसान की जरूरत ही नहीं

यात्रियों के अलावा इस वाहन को किसी इंसान की जरूरत नहीं होती, कहने का मतलब ये पूरी तरह खुद चलती है और लेवल 5 ऑटोनोमस तकनीक तक जा सकती है। इसके साथ मिले सभी कैमरा डेटा को एआई सिस्टम तक पहुंचाते हैं और ये तकनीक राह में आने वाली सभी रुकावटों, स्पीड कंट्रोल और रुकने का काम करती है। हालांकि घने ट्रैफिक भरे इलाकों में इसे चलाना फिलहाल कुछ कठिन काम है। बता दें कि जेडपॉड के साथ 6 कैमरा लगे हैं जिनमें 4 साइड में और दो अगले और पिछले हिस्से के लिए।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article