ऑटो न्यूज़

Toyota Innova Crysta खरीदना हुआ और महंगा, कंपनी ने इतनी बढ़ा दी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 2, 2023, 04:49 PM IST

Toyota Innova Crysta की मार्केट में जोरदार डिमांड जारी है और अब कंपनी ने इस एमपीवी की कीमत में 37,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। अब नई इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये हो गई है।

Image

वीएक्स वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये और जेडएक्स वेरिएंट की कीमत 37,000 रुपये ब़ढ़ा दी गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत बढ़ी
  • कंपनी ने 37,000 रुपये तक बढ़ाए दाम
  • 19.99 लाख रुपये हुई शुरुआती कीमत

Toyota Innova Crysta Price Hike: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की मार्केट में आज भी जोरदार डिमांड जारी है और 2023 मॉडल भी खूब बिक रहा है। अब कंपनी ने इस एमपीवी की कीमत में 37,000 रुपये तक इजाफे की घोषणा कर दी है। दाम बढ़ने के बाद इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 26.05 लाख रुपये तक जाती है। जहां इनोवा क्रिस्टा के जीएक्स वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं वीएक्स वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये और जेडएक्स वेरिएंट की कीमत 37,000 रुपये ब़ढ़ा दी गई है।

7 और 8-सीटर व्यवस्था

टोयोटा की नई इनोवा क्रिस्टा को 7-सीटर और 8-सीटर वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा के साथ नई पिआनो ब्लैक ग्रिल अगले हिस्से में दी है जो क्रोम फिनिश में आई है। इसके अलावा अगले बंपर की डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिला है, वहीं इसके डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी कुछ हट के नजर आ रहे हैं। बताने की जरूरत नहीं कि इनोवा क्रिस्टा को ग्राहकों के बीच कितना पसंद किया जाता है, अब इसका नया बेस वेरिएंट आने से बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है।

कितना दमदार है नई एमपीवी का इंजन

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल के साथ 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जैस है। ये दमदार इंजन 148 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एमपीवी में दिए जाने वाले 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। नई इनोवा क्रिस्टा को 5 रंगों - सिल्वर, सुपरव्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन और अवेंट-ग्रेड ब्रोन्ज में उपलब्ध कराया गया है।

फीचर्स के मामले में फुल पैसा वसूल

नई इनोवा क्रिस्टा के साथ मिले स्टैंडर्ड फीचर्स में वायरलेस डोर लॉक के साथ जैक नाइफ की, स्पीडोमीटर के साथ एमआईडी, पावर विंडो के साथ ड्राइवर की ओर ऑटो डाउन, मैनुअल एसी, 3 एसआरएस एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी थेफ्ट सिस्टम, इंमोबलाइजर, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, सीटबेल्ट वार्निंग जैसे फीचर्स दिए हैं। एमपीवी के 7-सीटर वेरिएंट में बीच की कतार अलग-अलग सीट्स के साथ आती है जिसे रिक्लाइनर फंक्शन भी दिया गया है। केबिन में टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article