भारत आई Maserati की बिजली जैसी रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक कार, 501 किमी की है रेंज

यह SUV मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 220 किमी/घंटा है। 2,480 किलोग्राम वजन के बावजूद, यह SUV 501 किमी की रेंज प्रदान करती है। चार्जिंग के लिए इसमें 22 kW AC चार्जर और 150 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लग्जरी कार निर्माता Maserati ने भारत में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV, Grecale Folgore को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.89 करोड़ रखी गई है। यह मॉडल ब्रांड की ICE (पेट्रोल इंजन) वेरिएंट्स के साथ बेचा जाएगा, जिनमें स्टैंडर्ड वेरिएंट ₹1.31 करोड़, मोडेना ₹1.40 करोड़ और ट्रोफियो ₹1.96 करोड़ से शुरू होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इलेक्ट्रिक फोलगोर वेरिएंट, टॉप-एंड ट्रोफियो से थोड़ा सस्ता है।

Maserati Grecale Folgore

maserati grecale folgore/photo-maserati

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

Maserati Grecale Folgore में 105 kWh की बैटरी पैक दी गई है, जिसमें दो मोटरें (एक-एक हर एक्सल पर) लगी हैं, जो मिलकर 550 hp की पावर और 820 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। यह SUV मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 220 किमी/घंटा है। 2,480 किलोग्राम वजन के बावजूद, यह SUV 501 किमी की रेंज प्रदान करती है। चार्जिंग के लिए इसमें 22 kW AC चार्जर और 150 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

End of Feed