Maruti Suzuki Cars: मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और हाल ही में कंपनी ने जानकारी देते हुए बतया है कि जल्द ही कंपनी अपनी कुछ कारों का ड्रीम एडिशन लेकर आने वाली है। यह फैसला कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल की कारों की बिक्री बढ़ाने के नजरिये से लिया है। कंपनी आल्टो K10, एस्प्रेसो और सिलेरिओ जैसी कारों का ड्रीम एडिशन भारत में लॉन्च कर सकती है। इन तीनों ही कारों के ड्रीम एडिशन की शुरुआत 4.99 लाख रुपये से होगी। आइये जानते हैं कि ड्रीम एडिशन में आपको क्या खास देखने को मिल सकता है।
मारुती लॉन्च करेगी इन कारों का ड्रीम एडिशन, जानिए क्या होगा खास
ड्रीम एडिशन में क्या होगा खास?
आल्टो K10, एस्प्रेसो और सिलेरिओ के ड्रीम एडिशन में आपको कुछ अतिरिक्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। कार में बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा और साथ ही कार में बेहतर सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे। मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव पार्थो बनर्जी ने बताया कि कारों कि कीमत 5 लाख होते ही RTO द्वारा कारों पर अतिरिक्त टैक्स लगा दिए जाते हैं जिसकी वजह से कारें उतनी किफायती नहीं रह जाती हैं। इसीलिए कारों की कीमत 4.99 लाख रुपये रखी गई है।
इस बात का रखें ध्यान
आल्टो K10, एस्प्रेसो और सिलेरिओ के मैन्युअल वेरिएंट में ही आपको ड्रीम एडिशन दिया जाएगा। 1 जून 2024 से इन कारों के ड्रीम एडिशन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में मारुती सुजुकी ने अपनी कारों के AMT वेरिएंट्स पर 5000 रुपये तक की छूट भी दी थी।
