Maruti Suzuki WagonR Sales: वैगनआर का जादू कब होगा खत्म, नवंबर में नंबर वन सेलिंग कार बनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 12, 2023, 05:53 PM IST

Maruti Suzuki की WagonR लंबे समय से भारतीय मार्केट में बिक रही है, लेकिन इस कार का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी ने नवंबर 2023 में इस हैचबै की कुल 16,567 यूनिट बेच डाली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नंबर वन बनी मारुति सुजुकी वैगनआर
  • नवंबर में बिकीं 16,567 WagoR
  • पूरी तरह पैसा वसूल है ये टॉल हैचबैक

Maruti Suzuki WagonR November Sales: नवंबर 2023 में कारों की बंपर बिक्री हुई है जिसकी वजह त्योहारी सीजन है जो ऑटो इंडस्ट्री के लिए बहार लेकर आया है। मारुति सुजुकी ने भी इस सीजन में जोरदार बिक्री की है और यहां बलेनो, स्विफ्ट या फ्रॉन्क्स नहीं, बल्कि वैगनआर ने एक बार फिर बाजी मारी है। नवंबर 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी वैगनआर बनी है जिसने नई पुरानी सभी कारों को एक बार फिर पछाड़ दिया है। नवंबर में इस हैचबैक की कुल 16,567 यूनिट बिकी हैं जो दशकों से बिक रही इस कार के लिए बड़ी बात है।

Maruti Suzuki Wagonr Sales In November 2023

नवंबर में इस हैचबैक की कुल 16,567 यूनिट बिकी हैं जो दशकों से बिक रही इस कार के लिए बड़ी बात है

34 से ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।

End of Feed