Maruti Suzuki WagonR और Alto K10 का हुआ क्रैश टेस्ट, सकपका देगा रिजल्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 4, 2023, 09:42 PM IST

Maruti Suzuki की सस्ती कारों को भारत में खूब पसंद किया जाता है लेकिन हाल में इनके Crash Test का परिणाम डराने वाला है। Global NCAP के हालिया टेस्ट में WagonR को 1 और Alto K10 को 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • WagonR और Alto K10 क्रैश टेस्ट
  • बच्चों के लिए कतई सेफ नहीं दोनों
  • एडल्ट सेफ्टी में भी टांय टांय फिस्स

Maruti Suzuki WagonR And Alto K10 Global NCAP Crash Test: सेफर कार्स फॉर इंडिया प्रोग्राम के तहत हाल में गाड़ियों की सुरक्षा को जांचने वाली एजेंसी ग्लोबल एनकैप ने हाल में 2 कारों का क्रैश टेस्ट किया है। ये दोनों मारुति सुजुकी की वैगनआर और ऑल्टो के10 हैं जो भारत में खूब बिकती हैं। बता दें कि इन दोनों कारों का प्रदर्शन क्रैश टेस्ट में काफी निराशाजनक रहा है और इन्हें बहुत खराब रेटिंग मिली है। जहां वैगनआर को वयस्कों की सुरक्षा के लिए सिर्फ 1 स्टार मिला है, वहीं बच्चों के लिए इसे शून्य (0) रेटिंग दी गई है। इसके बाद ऑल्टो के10 को वयस्कों की सेफ्टी के लिए 2 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए जीरो (0) स्टार रेटिंग मिली है।

Maruti Suzuki WagonR And Alto K10 Global NCAP Crash Test

ये दोनों मारुति सुजुकी की वैगनआर और ऑल्टो के10 हैं जो भारत में खूब बिकती हैं

बालिग व्यक्ति की छाती से सिर तक चोट

ग्लोबल एनसीएपी किसी वाहन को उनकी सुरक्षा खूबियों के आधार पर शून्य से पांच तक की रेटिंग देता है। ऊंची रेटिंग वाले वाहनों को लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है। ग्लोबल एनसीएपी के नवीनतम परीक्षण के अनुसार, ऑल्टो के10 ने सामने से दुर्घटना होने पर बालिग व्यक्ति की छाती से सिर तक चोट के मामले में मामूली से स्थिर प्रदर्शन किया। लेकिन बगल से टक्कर होने पर छाती पर चोट के मामले में इसकी सुरक्षा कमजोर है।

End of Feed