Maruti Suzuki Victoris की बदल गई कीमतें, जानिए अब कितना चुकाना होगा दाम

अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने पॉपुलर एसयूवी विक्टोरिस की कीमतों में बदलाव कर दिया है।

अगर आप भी एक नई मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। खास कर Maruti Victoris खरीदने का प्लान बना रहे थे तो अब आपको इसी कार का एंट्री-लेवल वेरिएंट पहले के मुकाबले कुछ महंगा पड़ने वाला है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी ऑटोमेकर कंपनी मारुति ने अपनी पॉपुलर Victoris एसयूवी की कीमतों में बदलाव किया है। जहां एक ओर कंपनी ने इस एसयूवी के एंट्री-लेवल LXi पेट्रोल और CNG वेरिएंट की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, VXi पेट्रोल और CNG वेरिएंट पहले के मुकाबले 5,000 रुपये सस्ते हो गए हैं। हालांकि, Victoris के दूसरे वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris की बदल गई कीमतें

Maruti Victoris की नई कीमत क्या है?

कीमतों में बदलाव के बाद Victoris के LXi पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.60 लाख रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 10.50 लाख रुपये के करीब थी। इसी तरह LXi CNG वेरिएंट अब 11.65 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसके लिए लगभग 11.55 लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे।

End of Feed