मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार को लेकर सुगबुगाहट तेज, किस नाम से आएगी e-SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 20, 2024, 09:24 PM IST

Maruti Suzuki eVX: Maruti Suzuki ने अपनी पहली Electric Car को लेकर कई नाम ट्रेडमार्क कराए हैं। कंपनी ने इससे जुड़े कई नाम ट्रेडमार्क कराए हैं जिनमें पूलकार, चार्ज हब और स्मार्ट चार्ज शामिल हैं। ये संभवत: इसकी सर्विस और चार्जिंग से जुड़े नाम हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार
  • कंपनी ने ट्रेडमार्क कराए कई नए नाम
  • तेजी से चल रही ई-एसयूवी की टेस्टिंग

Maruti Suzuki Electric SUV: मारुति सुजुकी जल्द नई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही इस नई ईवी को शोकेस किया है और अगले त्योहारी सीजन या 2025 की शुरुआती तक इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जो संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। ईवीएक्स कोडनेम वाली इस ईवी को शानदार लुक दिया गया है जो देखने लायक है। कंपनी ने इससे जुड़े कई नाम ट्रेडमार्क कराए हैं जिनमें पूलकार, चार्ज हब और स्मार्ट चार्ज शामिल हैं। ये संभवत: इसकी सर्विस और चार्जिंग से जुड़े नाम हैं।

Maruti Suzuki First Electric Car Will Be A SUV

पनी से ुड़े कई ना ट्रडमा्क करा हैं िनमें लक, चार्ज और मार्ट चार्ज मिल ैं

शानदार है एक्सटीरियर और स्टाइल

नई मारुति सुजुकी ईवीएक्स का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा। कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है। अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है। कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं। बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है।

End of Feed