Maruti Suzuki ने बेच डालीं 10 लाख Brezza SUV, जानें क्यों इतनी फेमस है ये कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 27, 2023, 03:30 PM IST

बिक्री के मामले में देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki ने विटारा ब्रेजा नाम से मार्च 2016 में एसयूवी को लॉन्च किया था। कंपनी ने 7 साल 8 महीने बाद इसकी 10 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ब्रेजा का क्रेज जारी
  • 10 लाख से ज्यादा ब्रेजा बिक गईं
  • मार्च 2016 में शुरू की गई बिक्री

Maruti Suzuki Brezza 1 Million Sales: मारुति सुजुकी ने जून 2022 में नई ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी। अब कंपनी ने इस कार की 10 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। पहली बार इस एसयूवी को मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था, तक से लेकर अब तक 7 साल और 8 महीने बीत चुके हैं। कंपनी ने इसी साल मार्च में ब्रेजा का सीएनजी वेरिएंट मार्केट में उतारा है जिसके बाद इस एसयूवी की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बता दें कि मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की क्वीन टाटा नैक्सॉन से होता आया है, बवजूद इसके 10 लाख बिक्री बड़ी बात है।

Maruti Suzuki Brezza 1 Million Sale

पहली बार इस एसयूवी को मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था।

पैसा वसूल है ब्रेजा

कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 14.14 लाख तक जाती है। मारुति ने ब्रेजा को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है जो एलएक्सआई, वीएक्सआई, जैडएक्सआई और जैडएक्सआई प्लस हैं। नई ब्रेजा के साथ अर्टिगा और एक्सएल6 वाला 1.5-लीटर के15सी इंजन दिया गया है जो 103 हॉर्सपावर और 137 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस इंजन को सामान्य रूप से 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। इस खबर में हम आपको हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

End of Feed