Maruti Suzuki की कुछ कारें फिर होंगी महंगी, 20 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

अगर आप भी मारुति की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपको कुछ निराश कर सकती है। दरअसल, मारुति ने एक बार फिर कुछ कारों की कीमत बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी है।

Maruti Suzuki Price Hike: अगर आप Maruti Suzuki की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। Maruti Suzuki India ने सितंबर में अपनी कुछ कारों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, कार की कीमत में अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

Maruti Suzuki

फिर बढ़े मारुति कारों के दाम

क्यों बढ़ाई जा रही हैं कारों की कीमतें

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को प्रमुख कारण बताया है। Maruti Suzuki का कहना है कि वह बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए लगातार अलग-अलग कॉस्ट रिडक्शन उपाय कर रही है। हालांकि, महंगाई का दबाव और लागत से जुड़ी प्रतिकूल परिस्थितियां लंबे समय तक बनी रहने के कारण कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।

End of Feed