Maruti Suzuki डबल करेगी कारों की उत्पादन क्षमता, करीब 45,000 करोड़ का होगा निवेश

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 12, 2023, 02:47 PM IST

Maruti Suzuki ने उत्पादन क्षमता को डबल करने के लिए बंपर निवेश का प्लान बनाया है। कंपनी 2030 तक उत्पादन क्षमता को 40 लाख यूनिट सालाना लेकर जाने वाली है जिसके लिए 45,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी डबल करेगी प्रोडक्शन
  • 45,000 करोड़ से ज्यादा होगा निवेश
  • 2030 तक 40 लाख यूनिट सालाना

Maruti Suzuki Plan To Double Production: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी की पकड़ सबसे मतबूत है और बिक्री के मामले में ये देश की सबसे बड़ी कंपनी भी बनी हुई है। अब इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। मारुति सुजुकी अपने व्यापार का जोरदार विस्तार करने वाली है जिसके लिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 45,000 करोड़ रुपये निवेश करने वाली है। इस बंपर इन्वेस्टमेंट के साथ कंपनी 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना यानी करीब 40 लाख वाहन सालाना करने वाली है।

Maruti Suzuki Plan To Double Up Its Production By 2023

कंपनी 2030 तक अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना यानी करीब 40 लाख वाहन सालाना करने वाली है

विज्ञापन पर क्या बोले अधिकारी

मारुति सुजुकी के एक अधिकारी ने विज्ञापन पर बात करते हुए कहा कि मारुति सुजुकी के विज्ञापन में डिजिटल एड की हिस्सेदारी एक तिहाई है। इस लेवल को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया गया है और ये यहीं स्थिर हो गया है। मारुति सुजुकी इंडिया की मार्केटिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राम सुरेश आकेला ने पीटीआई से कहा कि विज्ञापन पर कुल खर्च का 30-32 प्रतिशत अब डिजिटल विज्ञापन में खर्च किया जा रहा है।

End of Feed