Maruti Suzuki Grand Vitara पर छप्पर फाड़ डिस्काउंट, जेब भारी कर देगी बचत

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: मारुति सुजुकी ने अगस्त 2024 में ग्राहकों की फेवरेट ग्रैंड विटारा एसयूवी पर 1.28 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। 2 साल के भीतर ही इस एसयूवी की 2 लाख से ज्यादा यूनिट कंपनी ने बेच ली हैं। अब इस बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अगस्त 2024 में ग्रैंड विटारा पर बंपर डिस्काउंट दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रैंड विटारा पर अगस्त में भारी छूट
  • 1.28 लाख रुपये तक होगी सेविंग
  • 2 साल के अंदर बिकीं 2 लाख कार

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भारत में ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। अब इस बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अगस्त 2024 में ग्रैंड विटारा पर बंपर डिस्काउंट दिया है। इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और बाकी फायदे शामिल हैं। ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.03 लाख का डिस्काउंट और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। डीजल वेरिएंट पर इसके अलावा 25,000 रुपये का डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। इससे ये बचत की राशि 1.28 लाख रुप्ये हो जाती है। माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल पर 63,100 और सीएनजी वेरिएंट पर 33,100 रुपये डिस्काउंट मिला है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount In August

ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.03 लाख का डिस्काउंट और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है।

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

2 साल के भीतर ही इस एसयूवी की 2 लाख से ज्यादा यूनिट कंपनी ने बेच ली हैं। एसयूवी के अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है. यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

End of Feed