मारुति सुजुकी ने दिया ग्रैंड विटारा पर 1 लाख से भी ज्यादा डिस्काउंट, लूट सको तो लूट लो ऑफर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2024, 08:59 PM IST

Grand Vitara Discount In March 2024: Maruti Suzuki ने Grand Vitara SUV पर मार्च 2024 में दमदार डिस्काउंट दिया है। इसी महीने कार की खरीद पर ग्राहकों को 1,02,000 रुपये तक फायदा मिल सकता है और ये डिस्काउंट सिर्फ 31 मार्च तक ही उपलब्ध होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रैंड विटारा पर मिला दमदार डिस्काउंट
  • मिल रही 1 लाख रुपये से ज्यादा छूट
  • 2023 मॉडल पर मिला ज्यादा फायदा

Grand Vitara Discount In March 2024: मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी सितंबर 2022 में लॉन्च की थी और तब से ही ये भारतीय ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही है। अब कंपनी ने मार्च 2024 में इस एसयूवी पर 87,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो काफी आकर्षक है। ग्रैंड विटारा के 2024 मॉडल पर ग्राहकों को 30,000 रुपये कन्ज्यूमर डिस्काउंट, 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिला है। इससे भी ज्यादा डिस्काउंट ग्रैंड विटारा के 2023 मॉडल पर मिल रहा है जो 1 लाख रुपये से भी ज्यादा है। इसमें 45,000 रुपये कन्ज्यूमर डिस्काउंट, 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount In March 2024

कंनी ने मार्च 2024 ें इस एसयवी पर 87,000 रुये तक डिस्कांट िया है जो फी आकरषक

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

एसयूवी के अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है. यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

End of Feed